{"_id":"6750055646542978e102e00f","slug":"shopkeepers-and-street-vendors-are-arranging-goods-on-the-road-public-is-getting-worried-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-142288-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकानदार और रेहड़ीधारक सड़क पर सजा रहे सामान, जनता हो रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकानदार और रेहड़ीधारक सड़क पर सजा रहे सामान, जनता हो रही परेशान
Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय बाजार में हो रहे अतिक्रमण से शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। त्योहारी सीजन के बाद बाजार का निरीक्षण न होने से रेहड़ी धारक अवैध तरीके से शहर में जगह-जगह रेहडिय़ां लगा रहे हैं।
शहर में सड़कों, फुटपाथ और नालियों के ऊपर सजे सामान के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। मुख्य बाजार गांधी चौक, बस स्टैड, अस्पताल चौक पर सड़क के किनारे दुकानदार सुबह ही सामान सड़क, फुटपाथ व नालियों पर सजा रहे हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई न होने से परेशानी राहगीरों को झेलनी पड़ रही है।
वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के पास 200 के करीब रेहड़ियां पंजीकृत हैं, लेकिन कुछेक दुकानदार अपनी दुकानों के सामाने रेहड़ीधारकों को जगह देकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे शहर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिला का मुख्य बाजार होने के कारण यहांं दिनभर वाहनों व लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में अतिक्रमण के कारण सड़कों पर सामान होने से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, वहीं वाहनों को पास लेने में भी समस्या आती है। वहीं मुख्य बाजार में सड़क के बीचोंबीच मालवाहक वाहनों को खड़ा करके सामान लोड व अनलोड किया जाता है। इस कारण अकसर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
हालांकि, शहर में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के नगर परिषद हमीरपुर ने इससे पहले भी गांधी चौक, भोटा चौक, नादौन चौक, बस अड्डा पर निरीक्षण किया था और दुकानदारों को सड़क पर से सामान हटाने के लिए हिदायत दी थीं, लेकिन अब कई दिनों से कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं
उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ अमजेर सिंह ठाकुर ने कहा कि बाजार का निरीक्षण किया जाएगा कि दुकानदारों को इसके लिए जुर्माना डाला जाएगा। जल्द ही बैठक में इस मामले पर चर्चा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।