फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shopkeeper demand

सरकार कारोबारियों का लोन पर ब्याज, बिजली-पानी बिल माफ करे

Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। व्यापार मंडल नादौन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एसडीएम नादौन के माध्यम से एक मांग पत्र भेजा है। इसमें व्यापार मंडल नादौन के प्रधान विनोद कुमार सन्नी और महासचिव पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने व्यापारियों के बैंक ऋण का ब्याज, बिजली और पानी के बिल आदि माफ करने की मांग सरकार से उठाई है। मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में व्यापार मंडल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते देश मंदी की चपेट में है। व्यापार पर भी संकट है। दुकानदार दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों का वेतन, बिजली बिल, बैंक लोन का ब्याज, हाउस टैक्स और अन्य खर्चे नहीं निकाल पा रहे हैं। नादौन का व्यापार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर निर्भर है। बसों का आवागमन भी बंद है। जिसके चलते कर्फ्यू में ढील का व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कहा गया है कि व्यापारी 10 से 15 फीसदी अतिरिक्त ऋण बैंक से ले सकते हैं। लेकिन, जो व्यापारी पहले ही कर्ज में डूबा है और बड़ी मुश्किल से जैसे तैसे व्यापार चला रहा है। उसे वर्कर की तनख्वाह के लिए अतिरिक्त कर्ज लेने से वह और कर्ज में डूब जाएगा। इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि मध्यम वर्गीय व्यापारियों का बैंक ब्याज, बिजली बिल और अन्य खर्चे माफ किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed