{"_id":"602969d48ebc3ee96b273179","slug":"shop-on-fire-in-dindbi-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml360987021","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में जलकर राख हुई दुकान।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर/ताल (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर से ताल रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान शनिवार रात को आग लगने से जलकर राख हो गई। आग से दुकान मालिक को पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोग बाल्टियों और घड़ों में पानी लेकर दौड़े, लेकिन आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया और साथ लगती अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया।
शनिवार शाम को दुकान मालिक दलीप कौशल अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब एक बजे दुकान के साथ लगते घर के सदस्य ने दुकान से कुछ पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। उठकर देखा तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। इसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को उठाया। लोगों ने दमकल विभाग, दुकान मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया और साथ लगती दुकानों व घरों को आग की चपेट में आने से बचाया। वहीं, पटवारी प्रदीप, पटवारी रविंद्र एवं कानूनगो तिलक ने मौके का जायजा लिया। इस संदर्भ में भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि देर रात घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया गया। दुकान मालिक के अनुसार पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
---