फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shivanshi and Nirbhay first in solo song

Hamirpur (Himachal) News: एकल गान में शिवांशी और निर्भय प्रथम

Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
गौना करौर में आयोजित दो दिवसीय बाल मेला संपन्न
विज्ञापन


दो दिवसीय बाल मेले में 480 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ा(हमीरपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में आयोजित दो दिवसीय बाल मेले का समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में डाइट प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
वहीं, राज्य परिवहन प्राधिकरण सदस्य सुनील शर्मा उर्फ बिट्टू और उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रण एवं जिला परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बाल मेले में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विंग के 480 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अब राज्य स्तर पर जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान डाइट मीडिया प्रभारी भवानी सिंह ने कहा कि दो दिवसीय बाल मेले में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक, प्रत्येक में 12-12 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आयुवर्ग के आधार पर भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

दो दिवसीय बाल मेले में उच्च प्राथमिक विंग से विज्ञान प्रोजेक्ट में वंश कुमार प्रथम, आदित्य द्वितीय और दीपक तृतीय, प्रश्रोत्तरी में मंजू व अंकिता प्रथम, कुनाल व अरणव द्वितीय और कार्तिक व यशस्विनी तृतीय और शिक्षण अधिगम सामग्री में वंशिक प्रथम, आकृति द्वितीय और वरुण तृतीय और एकल गान में नृभय प्रथम, कनिका द्वितीय और साधना तृतीय और एकल नृत्य में कनिका प्रथम रहे। वहीं, प्राथमिक विंग में चित्रकला में ममता प्रथम, सांची धीमान द्वितीय और ईशानी धीमान तृतीय, एकल गान में शिवांशी प्रथम, शानवी द्वितीय और विकास तृतीय, एकल गीत में आदित्य प्रथम, अक्षिता द्वितीय और हर्ष तृतीय, समूह गान में भोरंज प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और सुजानपुर तृतीय और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में अराध्या व अरमान प्रथम, धु्रव शर्मा व अभिलक्ष द्वितीय और रियांश व हनी कोहली तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








सचित्र-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed