फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shining light in the cosmetics business

Hamirpur (Himachal) News: सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार में चमकी ज्योति, हर माह कमा रहीं 60 हजार रुपये

Sat, 25 Oct 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Oct 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
Shining light in the cosmetics business
सैलून संचालक ज्योति ठाकुर।
हमीरपुर। महिलाएं अब चूल्हे-चौके की सीमाओं से बाहर निकलकर स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। इसी की एक शानदार मिसाल ज्योति ठाकुर ने पेश की है, जिन्होंने हमीरपुर में अपना सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटोलॉजी) का कारोबार शुरू किया है। कड़ी मेहनत और अडिग इरादों के दम पर ज्योति ने न केवल अपने व्यवसाय को सफल बनाया है, बल्कि वह सैलून से हर माह 60 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा जिले की ज्योति ठाकुर ने वर्ष 2022-23 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर से सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटोलॉजी) ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने घुमारवीं के एक सैलून में नौकरी की, लेकिन उनका मन खुद का मुकाम बनाने का था। अलग कर दिखाने की चाहत में तीन माह बाद ही वह हमीरपुर लौट आईं। यहां उन्होंने करीब छह माह तक एक सैलून में काम करके अनुभव लिया और इसके बाद अणु स्थित हनुमान चौराहा के पास एक सैलून खरीदकर अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुरुआत में ज्योति को व्यवसाय चलाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने मजबूत इरादों के कारण उन्होंने हर मुश्किल को पार किया। केवल दो वर्षों के भीतर ही ज्योति ठाकुर ने सौंदर्य सेवाओं में अपनी एक अलग और विश्वसनीय पहचान बना ली है। आज दूर-दूर से ग्राहक उनके पास मेकअप और अन्य सौंदर्य संबंधी कार्य करवाने के लिए विशेष रूप से पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ आत्मनिर्भर नहीं, रोजगार प्रदाता भी
वर्तमान में ज्योति ठाकुर न केवल अपने व्यवसाय से प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपने सैलून में चार अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया है। ज्योति ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय मजबूत इरादों और परिवार के सहयोग को देते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल को पहचानें और उनपर विश्वास के साथ काम करें।

सैलून संचालक ज्योति ठाकुर।

सैलून संचालक ज्योति ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed