फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla-Mataur NH full of potholes

Hamirpur (Himachal) News: शिमला-मटौर एनएच पर गड्ढों की भरमार, अधिकारियों का ध्यान नहीं

Tue, 19 Sep 2023 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shimla-Mataur NH full of potholes
एनएच पर डिडवीं टिक्कर के समीप सड़क पर पड़े गड्ढे। स्रोत:संवाद
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-88 के हालात इन दिनों बदतर हैं। शिमला-मटौर एनएच के तहत हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे हाईवे से गुजरने वालों को हादसे का डर सता रहा है। वहीं, मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को नुकसान हो रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन के कलपुर्जे टूट रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में जिला हमीरपुर के उखली से नादौन तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। कहीं-कहीं तो इनका साइज इतना बड़ा है कि छोटे वाहनों के टायर भी फंस रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। वाहन चालकों और लोगों में इससे काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च करने और रोड टैक्स अदा करने के उपरांत भी नेशनल हाईवे की हालत नहीं सुधारी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के उप प्रबंधक ब्रिजकांत ने बताया कि नेशनल हाईवे-88 शिमला से मटौर पर बरसात के दौरान पड़े गड्ढों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। अब इस कार्य को हिमाचल लोक निर्माण विभाग ही पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed