फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla defeated Chamba by four wickets in T-20 match

Hamirpur (Himachal) News: टी-20 मुकाबले में शिमला ने चंबा को चार विकेट से हराया

Wed, 26 Jun 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में बुधवार को सीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत टी-20 मुकाबले में शिमला ने चंबा को चार विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व शिमला की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चंबा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाए। जिसमें नरेंद्र चंचल ने 49 तथा मनोज ने 21 रन का योगदान दिया। शिमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र राणा ने तीन, नवीन कंवर ने दो तथा मयंक डागर और कुशल पाल ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला की टीम ने 18.4 ओवर में छह विकेट पर 120 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। देवरथ विक्टा ने नाबाद 47 रन बनाए जबकि निखिल गांगटा ने 17 रन का योगदान दिया। चंबा की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल शर्मा और प्रशांत ने दो-दो विकेट तथा रोहित और नवीन ने एक-एक विकेट हासिल किया। अंत में शिमला ने चंबा को चार विकेट से हराकर यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed