फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shammi Soni becomes president with unanimous consent in NP Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नपं नादौन में सर्व सहमति से शम्मी सोनी बने अध्यक्ष

Thu, 07 Mar 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत कार्यालय नादौन में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के बाद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने की। बैठक में नादौन शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं वार्ड छह के पार्षद शम्मी सोनी को अध्यक्ष जबकि वार्ड दो के पार्षद ऊषा सौंधी को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुनाव के दौरान वार्ड एक की पार्षद सुमना कुमारी, वार्ड दो से ऊषा सौंधी, वार्ड चार से सुषमा अवस्थी, वार्ड छह से शम्मी सोनी तथा वार्ड सात से अनिता कुमारी उपस्थित हुए। इन पांच पार्षदों के अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल और उपाध्यक्ष योगराज ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

पांच पार्षदों की ओर से उपायुक्त हमीरपुर को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव के बाद बुधवार को सर्वसहमति से शम्मी सोनी को अध्यक्ष चुना गया। बुधवार सुबह 11 बजे एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कार्यवाही आरंभ की परंतु दो पार्षदों के अनुपस्थित रहने पर उन्हें अतिरिक्त समय आने के लिए दिया गया। समय सीमा समाप्त होने के बाद एसडीएम ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जीते पार्षदों के नाम की घोषणा की। इससे पूर्व नगर पंचायत के जब चुनाव हुए थे तो उस समय छह पार्षदों को भाजपा समर्थित माना जा रहा था। उन्होंने तरुण कपिल को अध्यक्ष और योगराज को उपाध्यक्ष पद पर चुना था जबकि वार्ड छह के पार्षद शम्मी सोनी अकेले कांग्रेस समर्थित पार्षद बने थे। अब नया अध्यक्ष बनने के बाद शीघ्र ही शपथ होगी। अपनी जीत के बाद सोनी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए सभी पार्षदों और शहरवासियों का धन्यवाद किया है। कहा कि वह राजनीति ऊपर उठकर मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन से शहर का विकास बिना किसी भेदभाव से समान रूप से करवाएंगे। बैठक के आयोजन के उपरांत अध्यक्ष चुनाव होने पर नगर पंचायत नादौन के पूर्व अध्यक्ष तरुण कपिल ने कहा कि शहर के विकास में उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई कसर नहीं छोड़ी है और सभी वार्डों में एक समान विकास करवाया है। तरुण कपिल व योगराज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्व सहमति से हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed