फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shabnam won the first place in the 100m race and Manit in the 400m race.

Hamirpur (Himachal) News: 100 मीटर दौड़ में शबनम और 400 में मनीत ने हासिल किया पहला स्थान

Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को बाल स्कूल हमीरपुर में शुरू हुई। इस दौरान एथलीट मीट की 100 मीटर दौड़ में शबनम प्रथम, खुशी कौशल द्वितीय और प्रियांशी वशिष्ठ तृतीय रहीं।
विज्ञापन

वहीं, 400 मीटर दौड़ में मनीत प्रथम, आंचत द्वितीय और दिव्या शर्मा तृतीय रहीं। इसी प्रकार 600 मीटर दौड़ में मनीता प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और सेजल बंगा तृतीय, शॉट पुट में यशिका प्रथम, अहाना द्वितीय, शैवी ठाकुर तृतीय, डिस्कस थ्रो में नवजोत प्रथम, रिधि ठाकुर द्वितीय और सारा सैणी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा ऊंचीकूद में सेजल प्रथम, नवजोत द्वितीय और यशिका पलक तृतीय, लंबी कूद में शबनम कोसार प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और मानवी ब्यास तृतीय स्थान पर रहीं। चैस प्रतियोगिता में सेजल भारद्वाज प्रथम, दीपांजलि द्वितीय, सोनम तृतीय, आराध्या चौथे, कोमल पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नन्हे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। स्कूल प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के लिए किए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता के समन्वयक सुनील कुमार ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों से 324 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस मौके पर स्कूल शारीरिक शिक्षक प्रवीण पठानिया, रणवीर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed