{"_id":"57c1d76e4f1c1baf1cd4f9f2","slug":"sfi-demontrates-against-incomplete-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे रिजल्ट पर एसएफआई का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे रिजल्ट पर एसएफआई का धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय में रूसा के तहत पहले सेमेस्टर के रिजल्ट के बाद छात्र काफी नाखुश दिखे। एसएफआई हमीरपुर ने रिजल्ट पूरा न आने के विरोध में कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस धरने को संबोधित करते हुए इकाई सचिव आदेश ने कहा कि आठ महीनों के बाद विवि ने छात्रों का आधा-अधूरा परिणाम घोषित किया है। एचपीयू ने 100 करोड़ की ग्रांट के लिए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन भी इस समस्या का उचित समाधान नहीं कर रहा है। बाद में धरने को संबोधित करते हुए एसएफआई जिला सचिव संजीव सेट्टी ने कहा कि एक तरफ रूसा के तहत छठे सेमेस्टर का परिणाम अधूरा था।
विज्ञापन
अब प्रथम सेमेस्टर का परिणाम भी अधूरा ही आया है। इसकी वजह से छात्र और उनके अभिभावक सदमे में हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी और परीक्षा नियंत्रक जेएस नेगी को जिम्मेवार ठहराया है।
साथ ही ये चेतावनी भी दी कि अगर परिणाम जल्द नहीं आया तो यह आंदोलन सड़कों पर शुरू हो जाएगा। इसका खामियाजा विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।
इस धरने में इकाई प्रधान संतोष, विकास, सैंटी, महिमा, सुदेश, नीरज, विवेक नेगी, निखिल, मोहित, मोनिका, विश्व सिंह, मोनिका सहित कॉलेज के लगभग 200 छात्र उपस्थित रहे।