{"_id":"685d9833cf846b13d60627b7","slug":"sewerage-treatment-plant-to-be-built-in-deotsiddh-temple-complex-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-159586-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से एडीबी प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया जाएगा। इससे टैंकों के ब्लॉक होने और खाली करने की समस्या से निजात मिलेगी।
मंदिर परिसर के साथ करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सरायों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से सीधा कनेक्शन दिया जाएगा। इससे गंदगी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। मंदिर न्यास की ओर से प्लांट के निर्माण कार्य को लेकर प्रपोजल तैयार की जाएगी।
प्रपोजल को मंजूरी के लिए एडीबी (एशियाई विकास बैंक) को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद भूमि को लेकर सर्वे शुरू होगा, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर में बेहतर सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान में दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में न्यास की नौ और छह निजी सरायों के साथ निजी होटल और 400 के करीब दुकानें हैं।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष चैत्र मास मेलों में दर्शनों के लिए दियोटसिद्ध पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु इन्हीं भवनों में ठहरते हैं। इन सभी भवनों में सेप्टिक टैंकों का प्रयोग होता है। ऐसे में भविष्य की मांग को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भवनों के साथ प्लांट का कनेक्शन होने से ब्लॉकेल और लीकेज की समस्या का स्थाई तौर पर समाधान होगा।