{"_id":"683368c16235ac92a1046f7a","slug":"sewerage-chamber-leaks-in-ward-two-of-nagar-nigam-hamirpur-people-are-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156709-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो में \nसीवरेज चैंबर लीक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो में सीवरेज चैंबर लीक, लोग परेशान
Mon, 26 May 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो में सीवरेज चैंबर के लीक होने संपर्क रास्ते में बहता गंदा पानी। संव
- फोटो : एसजीसीए
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो में सीवरेज चैंबर के लीक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निकासी नालियों की समय पर सफाई न होने से लगातार चैंबरों में गंदगी फंस रही है, जिससे सभी वार्डों में लगातार समस्या बनी हुई है।
शनिवार देर शाम को बारिश के बाद वार्ड दो में निकासी नालियों से गंदगी चैंबर तक पहुंच गई, जिससे चैंबर लीक हो गया। चैंबर के लीक होने से गंदा पानी घरों में घुस गया, इससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद भी नगर निगम की ओर से चैंबर को ठीक नहीं करवाया गया।
वार्ड के लोगों राकेश, अनूप, विपिन, रणजीत, बलदेव, जोगिंद्र वर्मा, पूनम परमार, पुष्पा देवी आदि ने कहा कि वार्ड में समय पर निकासी नालियों की सफाई न होने से अकसर वार्डों में सीवरेज चैंबर गंदगी से भर जाते हैं।
विज्ञापन
इससे बारिश में सारी गंदगी संपर्क रास्तों से बहकर लोगों के घरों में घुस जाती है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा वार्ड के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।

नगर निगम हमीरपुर के वार्ड दो में सीवरेज चैंबर के लीक होने संपर्क रास्ते में बहता गंदा पानी। संव- फोटो : एसजीसीए