फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Severe water crisis in Lower Kannada village, taps dry for one and a half months, villagers in distress

Hamirpur (Himachal) News: लोअर कन्नड़ गांव में भीषण जल संकट, डेढ़ माह से सूखे नल, ग्रामीण बेहाल

Thu, 27 Mar 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Mar 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर का लोअर कन्नड़ गांव इन दिनों भीषण पेयजल संकट से गुजर रहा है। करीब 250 की आबादी वाला यह गांव पिछले डेढ़ महीने से पानी के लिए तरस रहा है। कुछ नलों से पानी कुछ समय के लिए आ रहा है। ग्रामीणों में जोगिंदर सिंह, मुकेश कुमार, अंजली कुमारी, प्रकाश चंद, सुभाष चंद, संजीव कुमार, राजीव कुमार, रत्न चंद, विधि सिंह, सरला देवी, मीरा देवी, रोशनी देवी और कांता देवी ने बताया कि पानी न मिलने के कारण उन्हें रोजाना कई किलोमीटर दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। कई बार जल शक्ति विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने गांव में दो हैंडपंप लगाए हैं लेकिन उनमें से भी कभी-कभार पानी आता है। उन्होंने कहा कि दो मार्च को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी इस समस्या की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ है और यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हालात और भी बदतर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा को तुरंत बहाल किया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन




लोअर कन्नड़ गांव की पेयजल समस्या ध्यान में आई है। समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।
-राकेश धीमान, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed