फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Severage leakage stops at NIT chambers

एनआईटी के सीवरेज चैंबर दुरुस्त, लीकेज बंद

Wed, 17 Feb 2016 04:55 PM IST
गगन दीप, अमर उजाला/हमीरपुर
गगन दीप, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
Severage leakage stops at NIT chambers

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में सीवरेज चैंबरों की लीकेज की संस्थान प्रबंधन ने मरम्मत कर दी है। 15 फरवरी को ‘अमर उजाला’ में एनआईटी के सीवरेज चैंबर लीक, नाले में बह रही गंदगी समाचार प्रकाशित होने के बाद संस्थान प्रबंधन हरकत में आया है। सीवरेज चैंबरों की मरम्मत के बाद क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन गांवों के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


लोगों में पंचायत प्रधान गुरदेव जगोता, उपप्रधान तारा चंद, कृष्ण कुमार, प्रेम चंद, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमार, राम रत्न, ओम प्रकाश, ओमदत्त, अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, रेखा देवी, वीना देवी, मीना, सुमना और मंगलेश आदि का कहना है कि आईपीएच विभाग और एनआईटी प्रबंधन को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया था, लेकिन दोनों एक दूसरे को जिम्मेवार बता जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते छह माह से क्षेत्रवासी समस्या को लेकर एनआईटी प्रबंधन और आईपीएच कार्यालय के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। अमर उजाला टीम ने मौके का जायजा लिया तो सीवरेज चैंबर लीक थे। चैंबरों के ढक्कन खुले पड़े थे और सीवरेज का पानी नाले में मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाले के से लगते करीब एक दर्जन प्राकृतिक पेयजल स्रोत दूषित हो रहे थे। खुले में कचरे को फेंककर जलाया जा रहा था। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर संस्थान प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। एनआईटी के डायरेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान के आदेश दिए।

अब सीवरेज चैंबरों कर मरम्मत कर दी गई है। कचरे के निपटारे को गड्ढे बनाए गए हैं। गड्ढे से बाहर कचरा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। खुले में गिरे कचरे को भी मिट्टी से ढक दिया गया है।


ट्रीटमेंट प्लांट की जिम्मेवारी आईपीएच के पास है। सीवरेज चैंबरों और पाइप लाइनों की जिम्मेवारी एनआईटी प्रबंधन के पास है। संस्थान प्रबंधन ने ही इसकी मरम्म्त करवाई है।
- नीरज भोगल, एक्सईएन आईपीएच, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed