{"_id":"572c9ecd4f1c1b71275ccf16","slug":"severage-filth-entering-house-administration-mum","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज लाइन ब्लॉक, घर में घुस रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज लाइन ब्लॉक, घर में घुस रही गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंदगी।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के वार्ड-छह में एक परिवार आए दिन सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने से परेशान है। लाइन ब्लॉक होने पर सारी गंदगी घर के अंदर कमरों में पहुंच रही है। इससे परिवार का जीना दूभर हो गया है। घर के अंदर सीवरेज की गंदगी फैलने से बीमारियों का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग को समस्या बताने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा। हर बार परिवार को महज आश्वासन मिल रहे हैं। वार्ड-6 निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले चार सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से पूरी गंदगी घर के अंदर पहुंच जाती है। झाड़ू लेकर दिन रात गंदगी को घर से बाहर निकालने में लगे रहते हैं। घर के अंदर सीवरेज की गंदगी घुसने से यहां बदबू फैली रहती है। घर में छोटे बच्चे हैं जिनके बीमार होने का अधिक खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आए दिन सीवरेज लाइन ब्लॉक हो जाती है और गंदा पानी वापस होकर घर के अंदर पहुंचता है। उन्होंने आईपीएच विभाग से घर के पास चैंबर बनाने की मांग की है जिससे नाली ब्लॉक होने पर गंदगी घर में न पहुंच सके।
समस्या उनके ध्यान में आ गई है। जल्द ही समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। संभव हुआ तो चैंबर का भी निर्माण करवाया जाएगा।
- नीरज भोगल, एक्सईएन, आईपीएच, हमीरपुर