फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Set a target to include Sainik School in top three: Anurag

सैनिक स्कूल को टॉप-थ्री में शामिल करने का लक्ष्य तय करें : अनुराग

Tue, 05 Oct 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Set a target to include Sainik School in top three: Anurag
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की 73वीं बैठक में भाग लेते केंद्रीय मं - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनीस्ट्रेशन (एलबीए) की 73वीं बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। इस वर्चुअल बैठक में स्कूल से संबंधित विभिन्न मुद्दों विशेषकर ढांचागत विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर चुके प्रदेश के इस एकमात्र सैनिक स्कूल को देश के टॉप-थ्री सैनिक स्कूलों में शामिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल के अधिकारियों से कहा कि वे इस संस्थान को टॉप-थ्री में लाने का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। वे इसके लिए शैक्षणिक, खेल और आउटडोर सुविधाओं से संबंधित अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का आकलन करें। इसके साथ ही हॉस्टल, अकादमिक ब्लॉक और अन्य सुविधाओं का भी अन्य सैनिक स्कूलों के साथ तुलनात्मक विश्लेषण करें, ताकि इनके आकलन के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

स्कूल में ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्टेडियम, शूटिंग रेंज के निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए वह राज्य सरकार से चर्चा करेंगे तथा स्वयं भी प्रयास करेंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने सैनिक स्कूल के अधिकारियों को 10 मीटर शूटिंग रेंज का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। बाद में इस शूटिंग रेंज का विस्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने स्कूल से संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में स्कूल के अधिकारियों के अलावा एलबीए के अन्य सदस्यों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed