फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Separate women police force formed, youth get employment

Hamirpur (Himachal) News: अलग से बने महिला पुलिस फोर्स, युवाओं को मिले रोजगार

Sun, 11 Feb 2024 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट आने के बाद प्रदेशवासियों को अब प्रदेश सरकार के बजट का इंतजार है। प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट से प्रदेशवासियों को काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ नई योजनाओं का इंतजार है ताकि उन्हें घर बैठे रोजगार मिल सकें। वहीं, युवाओं को एक वर्स्से बंद भर्ती प्रक्रिया को राज्य चयन आयोग के माध्यम से पुन: शुरू करने की उम्मीद है। युवाओं और महिलाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार इस बजट में रोजगार का विशेष ध्यान रखे। नशे के खात्मे के साथ प्रदेश सरकार के बजट में नशे की तस्करी पर रोकथाम और महिला सुरक्षा के लिए कड़े कदमों और विशेष बजट प्रावधान की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोट
प्रदेश सरकार बजट में केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई गृहिणी उज्ज्वला योजना की तर्ज पर प्रदेशभर की महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू करे ताकि महिलाओं को लाभ मिल सके। वहीं, सिलिंडर के दामों को भी कम करे ताकि उन्हें आसानी हो सके। राजनीति के साथ रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए ताकि उन्हें रोजगार लेने में कोई भी परेशानी न हो।
विज्ञापन

पूनम देवी निवासी बिझड़ी।

महिला सुरक्षा और घातक नशे पर नियंत्रण के लिए कड़े कानूनों की प्रदेश में जरूरत है। इसके लिए सरकार को विशेष प्रयास करने चाहिए। महिला शोषण समाज में कम हो, इसके लिए महिला पुलिस फोर्स अलग से होनी चाहिए जो इन मामलों में जल्द कार्रवाई करे। नशे के खात्मे के लिए सरकार विचार कर रही है लेकिन महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सुरक्षित करने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेजा शर्मा निवासी प्रतापनगर हमीरपुर
पेपर लीक मामले में बंद पड़े हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट में युवाओं के रोजगार के नए साधन होने चाहिए ताकि उन्हें लाभ मिल सके। आयोग के माध्यम से भर्तियां भी जल्द शुरू की जानी चाहिए।
गोल्डी शर्मा निवासी लंबलू।
एक वर्ष से पुलिस भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए। सैकड़ों युवा भर्ती केे इंतजार में हैं, वहीं कुछेक युवा तो इंतजार में भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती को शीघ्र पूर्ण करवाए। नशा तस्करी पर नियंत्रण के लिए सरकार को जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए।

हर्षित गर्ग निवासी कैहरवीं।

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

शहर की जेपी रोड पर दुकानो के बाहर रखा समान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed