{"_id":"6510790eec864cdc240748f9","slug":"senior-and-junior-category-participants-showed-their-strength-in-swimming-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9352-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने तैराकी में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने तैराकी में दिखाया दमखम
विज्ञापन
आलमाइटी पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विजेता रहे तैराक।(स्रोत :संव
हमीरपुर। हमीरपुर स्विमिंग एसोसिएशन के माध्यम से जिलास्तरीय तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन आलमाइटी पब्लिक स्कूल के स्विमिंग पूल में रविवार को करवाया गया। प्रतियोगिता में मास्टर युवा वर्ग में छह से नौ वर्ष, सब जूनियर वर्ग में 10 से 13 वर्ष, जूनियर वर्ग में 14 से 18, सीनियर वर्ग में 18 से 35 और मास्टर सीनियर में 35 से ऊपर की आयु वर्ग के तैराकों ने दमखम दिखाया। सभी वर्गों के लिए 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर फ्री बैक स्ट्रोक एवं 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढकर भाग लिया। 50 के करीब प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय धीमान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व हमीरपुर स्वीमिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष एवं आलमाइटी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पूजा मिन्हास और कुलबीर सिंह ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। हमीरपुर स्विमिंग एसोसिएशन की उपाध्यक्ष पूजा मिन्हास ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से जिले में आयोजित होने वाली यह पहली स्विमिंग चैंपियनशिप है। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि विनय धीमान डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म एवं हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। उनके मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।
प्रतियोगिता में मास्टर जूनियर बॉयज फ्री स्टाइल 50 मीटर में विहान कंवर प्रथम, विहान कौशल द्वितीय और अभिउदय ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया है। सब जूनियर गर्ल्स में 50 मीटर फ्री स्टाइल में अर्पिता ठाकुर प्रथम और वैश्वी खन्ना द्वितीय रहीं। जूनियर गर्ल्स में फ्री स्टाइल 50 मीटर में अवनी सिंह प्रथम, वामिका शर्मा द्वितीय, मान्या शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर गर्ल्स ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में अवनी सिंह प्रथम, सीनियर बॉयज ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में साहिल प्रथम, मास्टर बॉयज ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में नरेश कुमार प्रथम, मास्टर जूनियर बॉयज ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में अभिनंदन प्रथम, सीनियर गर्ल्स ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर में कृति राणा प्रथम स्थान पर रहीं। सीनियर बॉयज फ्री स्टाइल 100 मीटर में गौरव राणा गर्ग प्रथम, मास्टर सीनियर फ्री स्टाइल 100 मीटर में नरेश कुमार प्रथम, सीनियर बॉयज फ्री स्टाइल 50 मीटर में गौरव प्रथम, साहिल सेकंड, सीनियर गर्ल्स फ्री स्टाइल 50 मीटर में कीर्ति राणा प्रथम, मास्टर सीनियर वूमेन फ्री स्टाइल 50 मीटर में सरोज कुमारी प्रथम, मास्टर सीनियर बॉयज फ्री स्टाइल 50 मीटर में नरेश कुमार प्रथम, जूनियर गर्ल्स फ्री स्टाइल 50 मीटर में इशिता प्रथम, बामणी द्वितीय, जूनियर बॉयज फ्री स्टाइल 50 मीटर में मानस कंवर प्रथम, सिद्धार्थ रतन द्वितीय, अभिनंदन तृतीया और जूनियर गर्ल्स बैक स्ट्रोक्स 50 मीटर में मान्य शर्मा ने बाजी मारी है। इस अवसर पर राकेश वालिया, इशान अख्तर, आलमाइटी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष कुलबीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।