फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Send nominations for Excellence Awards to concerned department

Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए नामांकन भेजें संबंधित विभाग

Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने वर्ष 2025 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं के साथ ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देना और पुरस्कृत करना है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुरस्कारों की पहली श्रेणी में 11 प्राथमिकता क्षेत्र कार्यक्रमों के अंतर्गत जिलों के समग्र विकास का आकलन किया जाएगा और इसके अंतर्गत 5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके आकलन की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2025 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी श्रेणी में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत 5 पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें 01 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 तक की उपलब्धियों का आकलन किया जाएगा। वहीं, तीसरी श्रेणी में केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों, राज्यों और जिलों को नवाचार के लिए 6 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके आकलन की अवधि भी 01 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 तक की रहेगी।

पुरस्कारों के लिए पंजीकरण और नामांकन प्रस्तुत करने के लिए वेब पोर्टल औपचारिक रूप से दो अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग श्रेणियों में प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन की सभी औपचारिकताएं पूरी करने और फील्ड से डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed