फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sena Medal to Rangas soldier Ashish for bravery

बहादुरी के लिए रंगस के सैनिक आशीष को सेना मेडल

Fri, 20 Aug 2021 06:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Sena Medal to Rangas soldier Ashish for bravery
सेना मेडल पाने वाले रंगस के आशीष ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन के रंगस गांव निवासी और भारतीय सेना में सिपाही आशीष ठाकुर को बहादुरी एवं अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्रभर में प्रसन्नता की लहर है। आशीष 55 आरआर में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात हैं। छह वर्ष पूर्व आशीष गर्नेडियर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। आशीष के पिता निजी कंपनी से सेवानिवृत्त होकर अब अपने घर में खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं तथा माता आयुष विभाग में कार्यरत हैं। मेडल की घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर हुई है। आशीष ने 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ में की। इसके बाद वह भारतीय सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए।
विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पिछले वर्ष मई माह में पुलवामा में तीन आतंकी घुस गए थे। सूचना मिलते ही मेरे समेत चार जवान मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही आतंकियों से भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें एक सैनिक साथी भी शहीद हो गया, लेकिन मुठभेड़ कई घंटों तक चलती रही। अंत में हम तीन सैनिकों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। उसी के चलते सेना मेडल मिलने वाले सैनिकों की सूची में मेरा नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

इस पुरस्कार के मिलते ही अपने गांव में आने का प्रयास किया जाएगा और सभी के साथ सेना मेडल मिलने के पीछे की भूमिका को साझा किया जाएगा। आशीष के माता-पिता सहित चाचा तथा चाची ने भी आशीष को बहादुरी पुरस्कार के रूप में सेना मेडल मिलने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आशीष के घर पहुंचने पर उस बहादुर बच्चे का सभी गांववासियों की तरफ से एक भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed