फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Selfish former MLA does not want Chief Minister of Hamirpur: Pushpendra

स्वार्थी पूर्व विधायक नहीं चाहते हमीरपुर का मुख्यमंत्री : पुष्पेंद्र

Wed, 03 Jul 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Selfish former MLA does not want Chief Minister of Hamirpur: Pushpendra
चुनावी सभा मे सीएम सुक्खू  और कांग्रेस प्रत्याशी डा. पुष्पेंद्र वर्मा का  का स्वागत करते स्थानी
कहा-हमीरपुर की जनता पूछ रही, पूर्व विधायक ने वीरभूमि से दगा क्यों किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कांग्रेस उम्मीदवार डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा पद से इस्तीफा देकर फिर विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा देने का ड्रामा रचा। स्वार्थी पूर्व विधायक हमीरपुर जिला का मुख्यमंत्री नहीं चाहते। हमीरपुर का सीएम होने से यहां प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त हुई है। इससे इनका भ्रष्टाचार थम गया है। यही वजह है कि वह नहीं चाहते कि हमीरपुर से सीएम हों। पूर्व विधायक टेंडर, क्रशर और अपने अनेक गलत काम के लिए ही मुख्यमंत्री के पास जाते थे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर लगाम कस दी, जिससे आशीष शर्मा को समस्या हुई। पांडवीं, ताल, रोहलवीं पट्टा, काला अंब, नाल्टी व अमरोह में सीएम सुक्खू की मौजूदगी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी तो पूर्व निर्दलीय विधायक उन लोगों के साथ सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए जिन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराने का षड्यंत्र रचा। पूर्व विधायक को भाजपा के साथ ही जाना था तो बिना इस्तीफा दिए उनके साथ विपक्ष में बैठ सकते थे। जनता पर चुनाव का बोझ क्यों डाला। यह बहरूपिये हैं, इनके झांसे में नहीं आना है। हमीरपुर में कांग्रेस-भाजपा नहीं सिर्फ मुख्यमंत्री का नारा चल रहा है। मुझे एक अवसर दीजिए हमीरपुर के विकास को चार चांद लगा देंगे। पूर्व विधायक पैसे के दम पर राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं, जो हमीरपुर की प्रबुद्ध जनता नहीं होने देगी। हमीरपुर का हाथ सीएम के साथ होना चाहिए ताकि सर्वांगीण विकास हो सके। निर्दलीय विधायक का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। जनता इनसे सवाल पूछ रही है कि आपने वीरभूमि हमीरपुर से क्यों दगा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed