फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seer Khad swells due to rain, land erosion begins

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से सीर खड्ड में उफान, भूमि कटाव शुरू

Sat, 06 Jul 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय क्षेत्र में उठ रही सीर खड्ड के तटीकरण की मांग
विज्ञापन

खड्ड के किनारे बसे लोगों में बढ़ा खौफ
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। मंडी और हमीरपुर की सीमा के साथ बहने वाली सीर खड्ड बरसात की शुरुआत में ही रौद्र रूप दिखाने लगी है। इससे किसानों की उपजाऊ भूमि का कटाव शुरू हो गया है। खड्ड के किनारे बसे लोग डरने लगे हैं। मंडी जिला के सरकाघाट से निकलने वाली सीर खड्ड बरच्छवाड़ से जाहू-बम्म तक करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में हर बरसात के मौसम में काफी नुकसान पहुंचाती है। शुक्रवार रात को भारी बारिश से सीर खड्ड काफी उफान पर है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों की भूमि का कटाव शुरू हो गया है। क्षेत्र के किसान और पंचायत प्रतिनिधि पिछले बीस साल से सीर खड्ड का तटीकरण करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कई बार विधानसभा में स्थानीय प्रतिनिधियों ने तटीकरण की मांग भी उठाई है। अभी तक सीर खड्ड का तटीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार, धमरोल पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान विजय कुमार, बडैहर पंचायत प्रधान विरेंद्र महलवाल व जाहू पंचायत के पूर्व प्रधान राजू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार व सरकाघाट के विधायक दलीप सिंह ठाकुर से मांग की है कि सीर खड्ड का तटीकरण प्राथमिकता से किया जाए ताकि भूमि कटाव और अन्य नुकसान से किसानों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed