फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seed supply started from warehouse to agricultural sales centers

Hamirpur (Himachal) News: गोदाम से कृषि विक्रय केंद्रों को बीज की सप्लाई शुरू

Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विभाग के अणु स्थित गोदाम से कृषि विक्रय केंद्रों को मक्की और चारे की फसलों के बीज की सप्लाई शुरू हो गई है। विभाग के अनुसार एक से दो दिन के भीतर किसानों को बीज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के लिए कुल 2165 क्विंटल बीज की मांग भेजी गई थी, जिसमें 990 क्विंटल मक्की के बीज और 1175 क्विंटल चारे की फसलों के बीज शामिल हैं। बीज की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से गोदाम में पहुंच रही है।
विज्ञापन

हालांकि इस वर्ष मक्की और चारे की फसलों के बीज पर मिलने वाला अनुदान समाप्त कर दिया गया है। अनुदान खत्म होने से किसानों में चिंता है। किसानों का कहना है कि बीज पर सब्सिडी न मिलने से खेती की लागत बढ़ेगी और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग का कहना है कि किसानों को उचित मूल्य पर प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विभाग ने किसानों से अपील की कि बेहतर उत्पादन के लिए प्रमाणित बीजों का ही उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed