{"_id":"5f636c9b8ebc3e74920c9865","slug":"sdo-died-by-heart-attack-hamirpur-hp-news-sml3453714179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे बिजली बोर्ड के एसडीओ की हृदय गति रुकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे बिजली बोर्ड के एसडीओ की हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बसारल गांव में वीरवार सुबह घर से हमीरपुर अपनी ड्यूटी पर जाते हुए रास्ते में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई। अशोक कुमार (52) निवासी गांव करड़ी बिजली बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में तैनात थे। वीरवार सुबह हर रोज की तरह वह तैयार होकर घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह अपनी कार में सवार होकर गौना के निकट बसारल गांव के पुल पर पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। वहां उन्होंने कार एक किनारे खड़ी की और सीट पर बैठ गए। इसी दौरान वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर तुरंत इसकी सूचना उनके परिजनों सहित निकट ही रहने वाले उनके भांजे पंकज को दी।
पंकज ने अशोक कुमार को अन्य लोगों की सहायता से नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक कुमार नादौन में भी काफी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा व एक बेटी छोड़ गए हैं। जब अशोक कुमार को नादौन अस्पताल लाया गया तब मंडल भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रोगियों के लिए फल बांटने का कार्यक्रम आरंभ होने वाला था। लेकिन, उनकी मृत्यु होने पर इसे स्थगित कर दिया गया। अशोक कुमार के निधन पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री तथा मंडल भाजपा की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की छानबीन की जा रही है।