फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sdm warn shopkeeper

कोरोना एहतियात न बरती तो पांच हजार रुपये जुर्माना

Tue, 19 May 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
sdm warn shopkeeper
डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा और एसडीएम नादौन विजय कुमार तथा एसएचओ प्रवीण राणा शहर का औचक निरीक्षण क? - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। नो मास्क नो सेल मिशन को कामयाब बनाने के लिए डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा तथा एसडीएम नादौन विजय कुमार की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन की टीम ने मंगलवार को नादौन शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मुख्य बाजारों में कोई भी अपनी दुकानों के बाहर वाहन पार्क नहीं करेगा, यदि किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेणु शर्मा तथा विजय कुमार ने दोपहर बाद शहर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण करके दुकानदारों को उचित दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने की हिदायत दी। कहा कि वह अपनी दुकानों के आगे ग्राहकों के खड़े होने के लिए गोल निशान लगाएं। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि यदि कोई ग्राहक बिना मास्क सामान लेने आए या उचित दूरी के नियम का उल्लंघन करता है तो उसे कोई भी दुकानदार सामान न दे। वहीं, समस्त दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर नो मास्क नो सेल की चेतावनी का बोर्ड लगाएं। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने व्यापार मंडल नादौन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें निर्देश दिए गए कि मास्क और उचित दूरी के नियम का पालन करवाने के लिए सभी दुकानदारों को जागरूक करें। एसडीएम विजय कुमार ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और कम से कम 5,000 का जुर्माना किया जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीण राणा, एसआई नरेश कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed