{"_id":"5e1f48ac8ebc3e4b215874ff","slug":"sdm-in-action-hamirpur-hp-news-sml321114521","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कूड़े के ढेर देख मौके पर बुलाए सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कूड़े के ढेर देख मौके पर बुलाए सफाई कर्मचारी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
नादौन नगर पंचायत क्षेत्र में पसरी गंदगी का जायजा लेती एसडीएम किरण बड़ाना।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने बुधवार सुबह नादौन के मुख्य मार्गों किनारे लगी गंदगी के ढेर देखकर नगर पंचायत के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए इस पर कड़ा संज्ञान लिया। बुधवार सुबह ही उन्होंने नादौन-ज्वालामुखी एनएच का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय उप डाकघर केंद्र तथा उसके आगे लेबर चौक के निकट कूड़े के बड़े-बड़े ढेर देखकर किरण भड़ाना ने मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर इन्हें साफ करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी चेतावनी दी कि सुबह के समय ही ऐसे स्थलों पर सफाई की जानी चाहिए। इस बारे में स्थानीय लोग भी कई बार शिकायत कर चुके हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी एसडीएम ने बस अड्डा व नगर पंचायत परिसर के आसपास सफाई व्यवस्था जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया था। उस समय भी उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जमकर क्लास ली थी। वहीं, बुधवार को भी उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त होनी चाहिए। हाल ही में नादौन नगर पंचायत सचिव का प्रभार संभालने वाले ईओ सुजानपुर संजय कुमार ने बुधवार को समस्त सफाई कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी हासिल की। संजय कुमार ने उन्हें दिशा निर्देश दिए तथा सफाई व्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। संजय कुमार ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए एक योजना तैयार की जा रही है ताकि व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।