फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SDM called a meeting this week to solve the problem of garbage in Maihar

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में कचरे की समस्या के समाधान को एसडीएम ने इसी हफ्ते बुलाई बैठक

Mon, 11 Nov 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
SDM called a meeting this week to solve the problem of garbage in Maihar
राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर
चार पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से कचरा निष्पादन को लेकर किया जाएगा मंथन
विज्ञापन

सीएम सुक्खू के आश्वासन के बाद प्रशासन ने तेज किए प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। चार पंचायतों के केंद्र मैहरे बड़सर में कचरे की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों से आगामी सप्ताह में बैठक करेगा। बैठक में स्थानीय बाजार के व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।
वहीं, समस्या के स्थाई समाधान के लिए नगर पंचायत के गठन को लेकर भी सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधियों और व्यापारियों की इस बैठक में नगर पंचायत के गठन पर विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा कचरे के निष्पादन की समस्या का क्या स्थाई समाधान हो सकता है, इसे लेकर भी अहम निर्णय लिए जाएंगे। फौरी तौर पर समस्या से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम खुद योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अभियान के माध्यम से बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। ऐसे में प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ विशेष बैठक करने का निर्णय लिया है। बीते दिनों सीएम सुक्खू के बड़सर दौरे के दौरान भी बड़सर में नगर परिषद के गठन को लेकर स्थानीय लोगों ने मांग उठाई थी। यह मांग लंबे अरसे से उठती रही है, लेकिन सीएम सुक्खू को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए मांगपत्र पर प्रशासन ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है। सीएम सुक्खू ने भी इस मांग को पूरा करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है। ऐसे में प्रशासन की प्रपोजल को मंजूरी मिलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इस प्रपोजल को सरकार को भेजने के लिए 90 फीसदी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए भेज दिया जाएगा। बड़सर, बल्याह, बणी और भकरेड़ी पंचायतों में यह समस्या बनी हुई है। हजारों लोग इस समस्या से त्रस्त हैं, ऐसे में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम कचरा निष्पादन की योजना पर खुद कार्य करेंगे।


कोट्स

बड़सर में नगर पंचायत के गठन को 90 फीसदी औपचारिकताएं पूरी
एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इस समस्या का स्थाई समाधान नगर पंचायत का गठन है। सरकार को इस विषय पर प्रपोजल भेजी जाएगी। प्रपोजल के लिए 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।

नगर पंचारत के गठन के पक्ष में व्यपारी : लखनपाल
व्यापार मंडल मैहरे के प्रधान विनोद लखनपाल ने कहा कि अपने स्तर पर समस्या के समाधान का भरसक प्रयाय किया गया है। नगर पंचायत के गठन से समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है। व्यपारी नगर पंचायत के गठन के पक्ष में है।

नगर पंचायत का गठन ही स्थाई समाधान : बन्याल
ग्राम पंचायत भकरेड़ी के उपप्रधान लवली बन्याल का कहना है कि नगर पंचायत का गठन ही समस्या का स्थाई समाधान है, ताकि कचरा निष्पादन के नियम सही से लागू कर लोगों को घर-घर से कूड़ा उठाने की सुविधा मिल सके।



हरसंभव सहयोग करेंगे : जसवाल
ग्राम पंचायत बल्याह के प्रधान वीरू जसवाल का कहना है कि दशकों पुरानी समस्या है। स्ट्रीट से लेकर कचरा निष्पादन तक तमाम समस्याओं का समाधान नगर निकाय की व्यवस्था से जोड़ना है। प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

राकेश पंडित उपप्रधान बड़सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed