फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scrutiny of documents of 50 ex-servicemen for JoA IT

हमीरपुर (हि. प्र.): जेओए आईटी के लिए 50 पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच

Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय के रोजगार विंग ने सोमवार को विभिन्न पदों के लिए दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, मंडी, सिरमौर और ऊना के पूर्व सैनिकों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें 50 के करीब पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद योग्यता के अनुरूप पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को जेओए आईटी के ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के 92 पदों के लिए दस्तावेज जांचे गए। वहीं, इस बारे पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने कहा जिन पूर्व सैनिकों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में 31 दिसंबर, 2022 से पहले का है, वो ही पूर्व सैनिक इस साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। सोमवार को जेओए आईटी के पदों के लिए छह जिला के ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के 50 के करीब पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed