{"_id":"6064838f8ebc3eda746bfe08","slug":"scooty-driver-collided-with-sariya-hamirpur-hp-news-sml365988428","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया से टकराकर गिरा स्कूटी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया से टकराकर गिरा स्कूटी चालक
विज्ञापन
हमीरपुर। सरिया ले जा रही ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव अणु कलां वार्ड नंबर 2 निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को वह निजी काम से स्कूटी पर जा रहा था। तो दोपहर करीब सवा एक बजे वह ट्राला यूनियन के पास पहुंचा था। इस दौरान एक ट्राला चालक ने उसे ओवरटेक किया। ट्राला में सरिया लदा था। इस दौरान ट्राला में लदा सरिया स्कूटी से टकरा गया।
इसके चलते वह स्कूटी सहित सड़क में गिर गया। ट्राला चालक इस घटना के बाद ट्राला को मौके से भगा ले गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।