फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School traveler car hit by trolley, rolled on the roof

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल की ट्रैवलर गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, ढांक पर लुढ़की

Sun, 06 Oct 2024 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Oct 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
School traveler car hit by trolley, rolled on the roof
ट्राले की टक्कर से ढांक में लुढ़की निजी स्कूल की गाड़ी और मौके पर उमड़े लोग। -संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गडोला क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक निजी स्कूल की ट्रैवलर गाड़ी को सीमेंट से लदे एक अनियंत्रित ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवलर ढांक में लुढ़क गई। हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह के समय ट्रैवलर स्कूल बच्चों को बिठाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक एक ट्राला आया और ट्रैवलर से टकरा गया। ट्रैवलर गाड़ी में उस समय केवल 2-4 बच्चे बैठे थे, जबकि अन्य बच्चे आने की तैयारी में थे। टक्कर के कारण ट्रैवलर ढांक पर लुढ़क गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ट्रैवलर के ढांक में लुढ़कने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों को हादसे का शिकार हुई ट्रैवलर से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। उन्होंने साहसिकता का परिचय देते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि ट्रैवलर को जेसीबी मशीन की सहायता से ढांक से निकाल लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed