फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school function

लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के खिलाफ जगाई अलख

Sun, 12 Jan 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
school function
लिटल एंजल्स स्कूल मैहरे के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। लिटल एंजल्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित डॉ. दिलबर शर्मा रहे। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों ने देशभक्ति से लेकर पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी, मराठी, राजस्थानी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नौनिहालों ने कविताओं में अपनी अदाएं दिखाकर सबका मन मोह लिया। एलकेजी, यूकेजी के बच्चों रितिका राणा, नायरा, अर्णव, शिवांगी और साथियों ने हाथी राजा.. कविता पर अपनी अदाएं दिखाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। पहली कक्षा की आंचल सेजल, मुस्कान और साथियों ने स्कूल चले हम... पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दूसरी और तीसरी कक्षा के कुंजल, सूर्यांश, परीक्षा, पायल और साथियों ने फनी डांस और धार्मिक गानों पर सबकी वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

पांचवीं और छठी कक्षा की आकृति, आस्था, कृतिका, शिवांश, ईशान और साथियों ने पंजाबी और हिंदी गानों पर नृत्य करके खूब तालियां बटोरीं। सातवीं कक्षा के संयम, सुहानी, मानसी और साथियों ने दर्शकों को अपनी गणित समस्याओं के बारे में बताय। आठवीं और नौवीं कक्षा के आशिया, योगिता और सहेलियों ने सभी दर्शकों को पहाड़ी संस्कृति से अवगत कराया। आठवीं कक्षा के आदित्य, रितिक और साथियों ने तांडव नृत्य और लघु नाटिका पर दर्शकों को नशे के खिलाफ सचेत किया। 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा की अंशिका, मानवी, रिचा, मेगा और सहेलियों ने पंजाबी नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य डिंपल कपिल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को ईनाम देकर पुरस्कृत किया। प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही छात्रा प्रकृति ठाकुर को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि की पत्नी एवं पूर्व शिक्षक श्रेष्ठा सतीश कपिल, संजय, कपिल, विनोद कपिल, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, रूबल सहित अन्य कई अभिभावकों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed