फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school dress

जिला के सभी शिक्षा खंडों में मानकों पर खरी उतरीं वर्दियां, आवंटन शुरू

Sun, 25 Oct 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के सभी शिक्षा खंडों में वर्दियों के सैंपल पास हो गए हैं। जिला के कुछ खंडों में वर्दी आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कोरोना वायरस के कारण इस बार आवंटन की प्रक्रिया काफी देर से हो रही है। शिक्षा विभाग को वर्दियों का स्टाक पहुंचने केे बाद उसके सैंपल शिमला भेजे थे ताकि कपड़े की गुणवत्ता की जांच की जा सके। सैंपल पास होते ही शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को क्लस्टर स्तर पर बनाए गए स्कूल से वर्दियां प्राप्त करने के आदेश दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से जमा दो तक के बच्चों को सरकार द्वारा वर्दियां दी जाती हैं। हालांकि स्कूली सत्र शुरू होते ही बच्चों को वर्दियां बांट दी जाती थी लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण वर्दी आवंटन की प्रक्रिया में देरी हुई।
विज्ञापन

अब जब वर्दियों के सैंपल पास हो गए हैं तो जिला के कुछ स्कूलों में वर्दियां बांट दी गईं हैं। जिन स्कूलों को अभी तक वर्दियां नहीं मिली हैं, वह स्कूल अपने खंड के क्लस्टर स्कूल से वर्दियां प्राप्त कर स्कूली बच्चों को बांट सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि जिला में स्कूली वर्दियों से सैंपल पास हो गए हैं और स्कूलों को वर्दियां प्राप्त करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल अपने खंड स्तरीय क्लस्टर स्कूल से वर्दियां प्राप्त कर स्कूलों में आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दें। एक दिन में 10 या 15 बच्चों को ही बुलाया जाएगा ताकि स्कूलों मेें भीड़ न लगे और संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed