फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School building not built even after one year

Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष बाद भी नहीं बना स्कूल भवन

Fri, 16 Aug 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये से होना था बिझड़ी स्कूल के नए भवन का निर्माण
विज्ञापन


भवन की उचित सुविधा न होने से विद्यार्थी परेशान

स्कूल में छठी से जमा दो तक 450 विद्यार्थी हैं दाखिल

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। एक वर्ष बाद भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल में आर्ट्स और कामर्स ब्लॉक के भवन को लोक निर्माण विभाग ने गिरा दिया था ताकि स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालात ऐसे हैं कि बरसात के मौसम में विद्यार्थी पुराने भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।


बिझड़ी स्कूल तहसील हेड क्वार्टर में स्थित है। स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद कला व वाणिज्य संकाय के साथ-साथ स्कूल में जमा दो से छठी कक्षाओं को छोटे तंग कमरों में ही चलाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में एक साथ 52 पंचायतों से बच्चे पढ़ने आते हैं। अभिभावकों राजेश, रामलाल, बलदेव, रोशन, कांता, सलोचना, पूजा ने कहा कि वे कई बार स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग की तरफ से कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इस संदर्भ में स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में लोक निर्माण विभाग को काफी पहले अपडेट करवाया जा चुका है और फिलहाल कार्य नहीं शुरू हो पाया है। विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed