{"_id":"666839960edcc0c5910e1c8d","slug":"scheduled-screening-process-for-class-iii-and-iv-posts-cancelled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-129417-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों की निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों की निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया रद्द
Wed, 12 Jun 2024 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस कारण पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों के लिए निर्धारित स्क्रीनिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।
दो दिन पूर्व ही निदेशालय ने प्रमाण-पत्रों की जांच संबंधी अधिसूचना जारी की थी। मगर इसी दिन हमीरपुर में उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इससे कारण अब यह प्रमाण पत्र प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है। पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए होने वाली यह स्क्रीनिंग प्रकिया 18 जून से लेकर छह सितंबर तक निर्धारित की गई थी। पूर्व सैनिक निदेशालय के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र ने कहा कि आचार संहिता के कारण विभिन्न पदों के लिए होनी वाली स्क्रीनिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आचार संहिता हटते ही नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।