फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Satish Soni takes charge as new Principal of Hamirpur College, Patiala removed

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज के नए प्राचार्य सतीश सोनी ने कार्यभार संभाला, पटियाल हटाए

Wed, 05 Nov 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Satish Soni takes charge as new Principal of Hamirpur College, Patiala removed
ईसीएचएस प्रभारी भोरंज राकेश ठाकुर जानकारी देते हुए। स्रोत स्वयं - फोटो : दुघर्टना के बाद जुटी भीड़।
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में प्रोफेसर सतीश सोनी ने बतौर प्राचार्य मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह देहरा कॉलेज में बतौर प्राचार्य सेवाएं दे रहे थे, जबकि हमीरपुर कॉलेज में दो माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रमोद पटियाल पुनर्नियुक्ति का दावा कर अपनी कुर्सी पर जमे हुए थे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि उन्होंने पुनर्नियुक्ति का दावा कर सितंबर और अक्तूबर में सेवाएं दीं, जबकि अब प्राचार्य का पद संभालने मंगलवार को कॉलेज में पहुंचे प्रोफेसर सतीश सोनी के नियुक्ति आदेशों में स्पष्ट है कि वह रिक्त पद की एवज में नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में पूर्व प्राचार्य के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि उनकी पुनर्नियुक्ति के दावे को शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा खुद नकार चुके थे, लेकिन पटियाल दो माह तक इस पद पर आखिर कैसे बने रहे, यह बड़ा सवाल बन गया है। आखिर इस दो माह के कार्यकाल में किए कार्यों के लिए कौन जवाबदेह होगा, यह भी विभाग के लिए किसी उलझन से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मसले को 11 अक्तूबर के संस्करण में प्रमुखता से अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर जिला में सबसे बड़ा सरकारी कॉलेज है। हालांकि यहां डीडीओ पावर उपप्राचार्य को सितंबर में हस्तांतरित हो गई थी, लेकिन प्राचार्य के पद पर 30 अगस्त को सेवानिवृत्ति होने के बाद भी प्रमोद पटियाल बने हुए थे।
हालांकि उन्हें वेतन इत्यादि भी जारी नहीं हुआ है, लेकिन वह फिर भी प्रशासनिक और पीटीए से जुड़े कार्य कर रहे थे। ऐसे में फाइलें प्राचार्य और उपप्राचार्य के पास घूम रही थीं। इस विषय को जब प्रमुखता से प्रकाशित किया गया और हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ ने पुनर्नियुक्ति का विरोध जताया, तो इसके बाद विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है।


पीटीए और सेल्फ फाइनांस के वित्त मामलों पर सवाल
दो माह के कार्यकाल में पीटीए, सेल्फ फाइनांस से जुड़े वित्त मामलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। आखिर सेवानिवृत्ति के बाद किस अधिकार से पूर्व प्राचार्य ने इन कार्य को अंजाम दिया है, यह भी सवाल है। जब उनसे इस विषय पर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन पर जवाब भी नहीं दिया। खास बात यह है कि नए प्राचार्य की नियुक्ति आदेशों से बेखबर प्रमोद पटियाल अपने रूटीन के अनुसार मंगलवार को भी कॉलेज में आए थे, लेकिन नए प्राचार्य पहले ही कार्यालय में पहुंच अपर्नी कुर्सी पर बैठ गए थे।



देखादेखी में नादौन में तीन दिन सेवाएं दे गए सेवानिवृत्त प्राचार्य
राजकीय महाविद्यालय नादौन में भी 31 अक्तूबर को प्राचार्य सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन वह भी लगातार कॉलेज में आ रहे थे। यहां पर भी नए प्राचार्य सुशील कुमार बस्सी ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया है।


कोट
महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिले, यह प्रयास किया जाएगा। मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। समस्त स्टाफ और अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।

-सतीश सोनी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर

ईसीएचएस प्रभारी भोरंज राकेश ठाकुर जानकारी देते हुए। स्रोत स्वयं

ईसीएचएस प्रभारी भोरंज राकेश ठाकुर जानकारी देते हुए। स्रोत स्वयं- फोटो : दुघर्टना के बाद जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed