फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sarvajan Kalyan Sabha honored more than 100 retired teachers

Hamirpur (Himachal) News: सर्वजनकल्याण सभा ने 100 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक किए सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sarvajan Kalyan Sabha honored more than 100 retired teachers
ब्राहलड़ी में सर्वजन कल्याण सभा की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित सेवानिवृत शिक्
हमीरपुर। सर्वजनकल्याण सभा की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर विधानसभा के ब्राहलड़ी में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 10 पंचायतों के 100 से अधिक पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पूर्व चेयरमैन शिक्षाविद डॉक्टर सुरेश सोनी ने मुख्यअतिथि के रूप में, उनके साथ एनआईटी हमीरपुर में प्रोफेसर पवन शर्मा, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने वशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। हमें जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी मेहनत का फल हम अपने जीवन में पाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश सोनी ने सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आप ने बहुत ही सराहनीय पहल पूर्व शिक्षकों को सम्मानित कर की है। इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं और गुरुजनों का आशीर्वाद आप के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि माता-पिता के बाद हमारे गुरुजन ही हमारा सर्वांगीण विकास करते हैं। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक यशवीर जम्वाल, संस्था के उपाध्यक्ष बलवीर जम्वाल, नरेंद्र मोदगिल, देशराज शर्मा, जय गोपाल, हंसराज शर्मा आदि शिक्षाविद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed