फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanjeev Kumar becomes president of Dhaneta College PTA Committee

Hamirpur (Himachal) News: संजीव कुमार बने धनेटा कॉलेज पीटीए कमेटी के अध्यक्ष

Fri, 30 Aug 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शुक्रवार को प्राचार्य ज्ञान चंद राणा की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे प्राचार्य कक्ष में अभिभावक-अध्यापक संघ की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। सबसे पहले अभिभावक-अध्यापक संघ कार्यकारिणी की सचिव प्रो. नीलम कुमारी ने विगत वर्ष में कार्यकारिणी के सहयोग से किए गए कार्यों और उससे संबंधित खर्च राशि का विवरण प्रस्तुत किया। विगत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग करना और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। अभिभावक-अध्यापक संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर मिलाप चंद, कोषाध्यक्ष पद पर आरती देवी, मुख्य सलाहकार पवन कुमार, तकनीकी सलाहकार जोगिंद्र कुमार, सचिव प्रो. नीलम कुमारी को चुना गया। अन्य नामित सदस्यों में पूनम कुमारी, मंजीत कुमारी, प्रो. मदन सिंह, डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. प्रीतम चंद नियुक्त हुए। प्राचार्य ज्ञान चंद राणा ने विगत वर्ष की कार्यकारिणी के प्रधान, उप प्रधान एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed