{"_id":"5708ec214f1c1b4c15c810d9","slug":"sanjay-elected-to-be-mr-association-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय बने एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय बने एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
दवाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन हमीरपुर इकाई का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को हमीरपुर में हुआ। इकाई सचिव सुदर्शन ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट पर गहन चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव जगदीश ठाकुर ने सेल्स प्रमोशन प्रतिनिधियों की समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके निवारण पर सदस्यों को संबोधित किया। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, सचिव पुष्पेंद्र ठाकुर और जसपाल ठाकुर ने भी सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान वर्ष 2016-17 के लिए नए पैनल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष संजय सकलानी, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सचिव सुदर्शन सिंह, सह सचिव रणजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा, ऑडिटर संदीप शर्मा को बनाया गया।
विज्ञापन