{"_id":"69ef44f0899012723107c91d","slug":"sanitation-system-in-shambles-heaps-of-garbage-everywhere-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191611-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह कूड़े के ढेर
Tue, 28 Apr 2026 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
राजेश चौधरी, स्थानीय निवासी हमीरपुर।
सचित्र :
ग्राउंड रिपोर्ट
हमीरपुर शहर में समय पर कूड़ा न उठने से बढ़ी परेशानी, नगर निगम के दावों पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के बड़े-बड़े दावों के बावजूद धरातल पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे देखे जा सकते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग मनमाने स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे हैं लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। बीते एक वर्ष में नियमों के उल्लंघन पर शायद ही कोई चालान किया गया हो, जबकि हर बार सख्ती के दावे किए जाते हैं।
नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए रात्रि निरीक्षण का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। शहर के विभिन्न स्थानों, जैसे पटवार घर और पुराने आरटीओ कार्यालय के आसपास, कूड़े के ढेर साफ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए निगम ने पिछले महीने विशेष अभियान भी चलाया था, लेकिन इसका अपेक्षित असर नजर नहीं आ रहा। कुछ लोगों की लापरवाही के कारण यह अभियान भी प्रभावहीन साबित होता दिख रहा है।
नगर निगम के अंतर्गत हाल ही में 15 नए वार्डों का गठन किया गया है, जिनमें पुराने और नए क्षेत्रों को शामिल किया गया है। अधिकारी कार्रवाई का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन यह कब और कितनी प्रभावी होगी, यह देखना बाकी है।
क्या कहते हैं लोग
नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बहुत ही दयनीय हो चुकी है। लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। निकासी नालियों में गंदगी फैली रही रहती है। - मधुसूदन, स्थानीय निवासी, हमीरपुर
जगह-जगह लोग खुले में कूड़े के ढेर लगा देते हैं। लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है। जगह-जगह कूड़े के देखे जा सकते हैं।- राजेश चौधरी, स्थानीय निवासी, हमीरपुर
नगर निगम को चाहिए कि वह कूड़े के निपटान को लेकर सही व्यवस्था करे, ताकि लोगों को दिक्कतें पेश न आए। अगर कोई खुले में कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। सुरजीत सिंह, स्थानीय निवासी हमीरपुर
निकासी नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं होती हैं। नगर निगम के अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। साहिल सोनी, स्थानीय निवासी हमीरपुर
लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रात को क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। अगर लोग फिर नहीं समझते हैं तो सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा फेकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हमीरपुर