फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sangh will work on Panch Parivartan in centenary year: Devendra

शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर काम करेगा संघ : देवेंद्र

Sat, 12 Oct 2024 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
संघ की स्थापना दिवस पर हमीरपुर में किया गया पथ संचलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हमीरपुर इकाई ने शनिवार को 99वां स्थापना दिवस और विजय दशमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सेना मेडल से सम्मानित हवलदार कुलदीप पटियाल (सेवानिवृत्त) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि, सामाजिक समरसता हिमाचल प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया और उसके बाद हमीरपुर शहर में पथ संचलन किया। इससे पूर्व मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 99 वर्ष की यात्रा पूर्ण की है। देशभर के सभी जिलों में संघ का कार्यकर्ता पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण करना संघ का उद्देश्य है। इसके लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है।



आज इसके परिणाम हमें देखने को भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में सामाजिक कार्यों के लिए संघ में पंच परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा है। संघ के पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण पर जोर एवं नागरिक दायित्व शामिल है। इसके माध्यम से व्यक्ति निर्माण किया जाएगा, जो देश के निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को उसके कर्तव्य बोध के प्रति प्रेरित किया जाएगा। साथ ही लोगों को अपने दैनिक जीवन के कर्तव्यों को सही ढंग से पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विजय दशमी उत्सव के महत्व पर भी प्रकाश डाला और प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने हमीरपुर नगर में पथ संचलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed