{"_id":"65f2fcae205549abaf09840f","slug":"sameerpur-school-upgraded-admissions-will-start-from-the-new-session-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123637-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अपग्रेड हुआ समीरपुर स्कूल, नए सत्र से शुरू होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अपग्रेड हुआ समीरपुर स्कूल, नए सत्र से शुरू होंगे दाखिले
विज्ञापन
पूर्व में विद्यार्थियों को पढ़ाई करनेे के लिए जाना पड़ता था आठ किलोमीटर दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला समीरपुर को भी शिक्षा विभाग ने अपग्रेड कर दिया है। स्कूल में अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। इससे पूर्व स्कूल में दसवीं कक्षा तक की ही सुविधा होने से विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए परेशानी नहीं होगी। इससे पूर्व स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में प्रतिदिन आठ किलोमीटर दूरी तय करके जाना पड़ता था। अब स्कूल में नए सत्र से ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। मुख्याध्यापक विक्रम चंद ने कहा कि स्कूल को शिक्षा विभाग ने अपग्रेड कर दिया है। स्कूल में नए सत्र से दाखिले शुरू होंगे। वहीं, राजकीय अध्यापक संघ ब्लॉक भोरंज के प्रधान राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव वीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव विकास, एसएमसी प्रधान सोनू कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया है।