फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sales of eight thousand in three months, women self-help group disappointed

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह में आठ हजार की बिक्री, महिला स्वयं सहायता समूह हताश

Mon, 30 Mar 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Mar 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में न्यास ने तीन वर्ष के लिए एमओयू के तहत महिलाओं को दी है दुकान
विज्ञापन


वर्तमान में किराये की दुकान में केवल झंडे और अन्य पदार्थों को बेचने की है अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में महिलाओं को प्रदान की गई दुकान में लगभग तीन माह में आठ हजार रुपये की बिक्री हो सकी है। ऐसे में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हताश हो गई हैं।
हालात ऐसे हैं कि चैत्र मास मेलों के चलते भी दुकान परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकान में कार्य कर रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि दुकान में खरीदारी के लिए ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


अब महिलाओं ने मंदिर न्यास से दुकान में पारंपरिक पकवान बनाने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की है। जनवरी माह में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से ग्राम संगठन दियोटसिद्ध को तीन वर्ष के एमओयू के आधार पर एक दुकान किराये पर दी थी ताकि क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार चलाने व पारंपरिक हैंड क्राफ्ट आदि सामान को बेचने के लिए उन्हें उपयुक्त मंच मिल सके। दुकान में महिलाओं को केवल झंडे, टोकरी सहित अन्य सामान बेचने की ही अनुमति दी गई है। ऐसे में सभी दुकानों में एक जैसा सामान होने से महिलाओं की दुकान की ओर से ग्राहक कम रुझान दिखा रहे हैं, जिससे महिलाओं को कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने न्यास से सामान के साथ पारंपरिक पकवानों को बेचने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

वर्तमान में दुकान में केवल झंडे और अन्य कुछ वस्तुओं को बेचने की अनुमति है। महिलाओं की मांग है कि नियमों में ढील दी जाए ताकि वे व्यापार बढ़ा सकें। न्यास के अधिकारियों को मांग के बारे में अवगत करवाया जाएगा।- राजेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी, बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed