फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Saisha and Surya Thakur were the first in the hundred meter race

सौ मीटर दौड़ में साईशा और सूर्या ठाकुर रहे प्रथम

Wed, 07 Sep 2022 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Saisha and Surya Thakur were the first in the hundred meter race
अणु मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान लंबीकूद प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में जिलास्तरीय अंडर-19 लड़कों व लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार से सिंथेटिक ट्रैक अणु में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में में एसीएफ राजेश धीमान और अंतरराष्ट्रीय कोच भूपेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विजय गौतम ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को कड़ी मेहनत, लग्न और ईमानदारी से परिश्रम करने का आग्रह किया और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को ठहरने व खाने-पीने के प्रबंधन के लिए कन्या स्कूल हमीरपुर व बाल स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य का आभार जताया। एडीपीईओ सुशील कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 36 स्कूलों के 266 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सुपर मैग्नेट स्कूल की साईशा प्रथम, डीएवी हमीरपुर की आस्था चंदेल द्वितीय और अमरोह स्कूल की सुहानी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जबकि, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में बाल स्कूल हमीरपुर के सूर्या ठाकुर प्रथम, कोट स्कूल के आयुष शर्मा दूसरे और बीपीएस जलाड़ी के अक्षय ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में ब्लू स्टार स्कूल की ईशिता शर्मा प्रथम, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर की सुहानी दूसरे और कोट स्कूल की रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में एमपीपीएस मलोटी का आशीष प्रथम, कुठेड़ा स्कूल का अतुल शर्मा दूसरे और बाल स्कूल हमीरपुर का आदित्य पठानिया तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed