फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sahaj Goswami stood first in the junior category and Sukriti stood first in the senior category.

Hamirpur (Himachal) News: कनिष्ठ वर्ग में सहज गोस्वामी और वरिष्ठ में सुकृति ने प्रथम

Thu, 05 Sep 2024 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पूज्य मौनी बाबा की 31वीं ब्रह्मलीन वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर फतेहपुर कुटिया में रामचरितमानस कथा के आयोजन के बीच गीता और उसमें निहित ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीताकंठ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के आधार पर प्रतियोगिताएं संपन्न की गई। हरिद्वार कलखर से पधारे व्यास आचार्य गोविंद देव ने रामकथा के उपरांत प्रतियोगिता करवाई। इसका संचालन संस्कृत अध्यापक आचार्य नरेश मलोटिया ने किया। प्रतियोगिता में धर्मशाला से आए वेदप्रकाश अग्नि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पूज्य मौनी बाबा आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. रत्नचंद शर्मा की अध्यक्षता में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में हाईकोर्ट शिमला के वरिष्ठ अधिवक्ता व डीडीएम साईं कॉलेज कल्लर जलाड़ी के संस्थापक भुवनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में 18 व वरिष्ठ वर्ग में सात बच्चों ने भाग लिया। इन सभी 25 बच्चों के अतिरिक्त अन्य 10 छात्र-छात्राओं ने भी गीता के श्लोक सुनाए। वरिष्ठ वर्ग में डीसीएस स्कूल ज्वालामुखी की सुकृति ने प्रथम स्थान, केसंविवि वेदव्यास परिसर के दिव्यांशु ने द्वितीय तथा रावमापा बड़ा की माही बलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में रापापा धनपुर के सहज गोस्वामी ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय तथा आराध्या भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed