फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Safai workers working in State Gramin Bank will agitate on 20th

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश ग्रामीण बैंक में कार्यरत सफाई कर्मचारी 20 को करेंगे आंदोलन

Fri, 01 Mar 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश ग्रामीण बैंक में लंबे समय से कार्यरत सफाई कर्मियों ने प्रबंधन की ओर से उन्हें बैंक से बाहर किए जाने के आदेशों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। 20 मार्च को मंडी स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 27 मार्च को बैंक मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। फिर भी मांगें न मानीं तो पीड़ित कर्मचारी 8 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और 16 अप्रैल 2024 से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के वित्तीय क्षेत्र प्रभारी डीसी शर्मा ने कहा कि 20 वर्षों से भी अधिक समय से कार्यरत सफाई कर्मचारियों की वेतन अदायगी बंद करने और कर्मचारियों को बैंक से निकालने के आदेश क्षेत्रीय प्रबंधकों ने शाखा प्रबंधकों को जारी कर दिए हैं। आदेशों से कर्मियों में भारी आक्रोश पनप उठा है। कर्मियों की मांग है कि आदेशों को बैंक प्रबंधन अविलंब वापस ले और उन्हें नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed