{"_id":"67d6d7ca7f7d6990f10e38fa","slug":"rules-made-for-shastri-tgt-sanskrit-teachers-should-be-amended-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-150768-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शास्त्री, टीजीटी संस्कृत शिक्षकों के लिए बनाए नियमों हो संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शास्त्री, टीजीटी संस्कृत शिक्षकों के लिए बनाए नियमों हो संशोधन
Mon, 17 Mar 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर की बैठक संपन्न, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हमीरपुर जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार ने की। बैठक में सभी खंड प्रधान तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में रमेश चंद्र पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि सहित सभी नये सदस्यों को संगठन की पट्टिका और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला प्रधान ने आह्वान किया है कि सीएंडवी अध्यापक संघ में किसी भी प्रकार का वर्गवाद नहीं होना चाहिए। अपने-अपने विषय के अनुसार सभी की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। संगठन को कमजोर करने वाली किसी भी विचारधारा का डटकर विरोध होना चाहिए। संगठन ने शास्त्री/ टीजीटी संस्कृत शिक्षकों को लेकर बनाए गए नए आरएंडपी नियमों में संशोधन की मांग की। संस्कृत विषय में स्नातक की जगह संस्कृत महाविद्यालयों से शास्त्री की उपाधि लेने वाले अभ्यर्थियों को ही शास्त्री/टीजीटी संस्कृत के पद पर लगाया जाए। कला (ड्राइंग) तथा शारीरिक शिक्षा के विषयों को भी अनिवार्य विषयों की श्रेणी में रखा जाए। बैठक में राज्य भर में सीएंडवी अध्यापक संघ के होने वाले त्रैवार्षिक चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि मार्च माह के अंत में जिला हमीरपुर में सदस्यता शुल्क लेने का अभियान शुरू होगा। तत्पश्चात खंडों के चुनाव और फिर जिला के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गय। बैठक में आचार्य अजय कौशल,अश्वनी भारद्वाज राज्य प्रैस सचिव एवं वित्त सचिव, महिला मोर्चा प्रधान मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन लता, नीलम, सीमा आदि ने भाग लिया।