{"_id":"619bd2fa556b420cfa1638cf","slug":"rule-bypassed-crowd-outside-slip-counter-opd-and-labs-in-hamirpur-hospital-hamirpur-hp-news-sml391073552","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में चरमराई व्यवस्थाएं, पर्ची काउंटर, ओपीडी और लैबों के बाहर नियमों की अवहेलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में चरमराई व्यवस्थाएं, पर्ची काउंटर, ओपीडी और लैबों के बाहर नियमों की अवहेलना
विज्ञापन
सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर बिना समाजिक दूरी के लगी कतारें।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सोमवार को सुबह के नौ बजकर 51 मिनट हुए हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के पर्ची काउंटर पर पर्ची बनवाने वालों की भीड़ है। न सामाजिक दूरी की पालना हो रही है और न ही कुछ मरीजों ने मास्क सही ढंग से पहना है। सुरक्षा कर्मचारी भी लोगों को समझाने और व्यवस्थित करने में नाकाम दिख रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हर जगह भीड़ उमड़ी है। सामाजिक दूरी की पालना तो दूर अपनी बारी पहले आने के चक्कर में लोग एक दूसरे के साथ सटकर खड़े हैं और धक्कामुक्की भी कर रहे हैं। 11 बजे तक पर्ची काउंटर पर भीड़ उमड़ी रही। लोग पर्ची बनवाने के लिए एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े हैं।
पर्ची काउंटर के साथ ही कोरोना टेस्टिंग बूथ होने से इस तरफ को पर्ची काउंटर की कतार नहीं लग सकती है। इस कारण काउंटर के आसपास ही लोगों की भीड़ है। इस भीड़ के दूसरी ओर कोरोना टेस्ट करवाने वालों की भीड़ लगी है। उधर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और लैबों के बाहर दोपहर तक भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अल्ट्रासाउंड, 12:28 पर मनोचिकित्सक ओपीडी, 12:30 पर मेडिसन ओपीडी और 12:32 पर खून जांच लैब के बाहर मरीजों की भीड़ है। यहां लोग एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े हैं और बारी का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी के बाहर लोगों को व्यवस्थित करने के लिए कोई भी सुरक्षा कर्मचारी नहीं है। ऐसे में जहां कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा है वहीं संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज मेें रोजाना 1200 से ज्यादा ओपीडी हो रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल में भीड़ लग रही है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। लोगों को खुद भी नियमों का पालन करना होगा।

मेडिकल कॉलेज में पर्ची काउंटर की साथ ही कोरोना टैसट करवाने के लिए खड़े लोग।- फोटो : Hamirpur-HP

12 बजकर 28 मिनट पर मेडिकल कॉलेज की मनोचिकित्सा ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़।- फोटो : Hamirpur-HP

12:32 पर खून जांच लैब के बाहर मौजूद लोग।- फोटो : Hamirpur-HP