फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ruckus at in-laws' house after woman's death, Ward Panch injured

Hamirpur (Himachal) News: महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के घर हंगामा, वार्ड पंच को आई चोटें

Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत जज्जल गांव की महिला की लुधियाना (पंजाब) में मौत के बाद मायका पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के घर हंगामा कर दिया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इससे एक वार्ड पंच को चोटें भी आई हैं। विवाद बढ़ता देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने मायका पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मायका पक्ष का आरोप है कि उनके दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की है, जिस वजह से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपमंडल बड़सर की उसनाड कलां पंचायत के जज्जल गांव की एक महिला अपने पति के पास लुधियाना में बच्चों सहित रहती थी। पुलिस को दी शिकायत में मायका पक्ष का आरोप है कि महिला का पति उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता था। वीरवार के दिन महिला से मारपीट की गई तथा जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। लुधियाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके ससुराल पहुंचाया। शुक्रवार शाम महिला के मायका और ननिहाल के लोग उसके ससुराल में पहुंचे। इसके बाद गहमागहमी का माहौल बन गया। महिला के परिजनों ने बड़सर पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में महिला की छोटी बच्ची का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह अपनी मां के साथ मारपीट की बात मानते हुए अपने पिता पर आरोप लगा रही है। उधर, मानव अधिकार कार्यकर्ता अंजना ने कहा कि पुलिस की ओर से पीड़ित पक्ष की बात नहीं सुनी गई तथा उल्टे मायका पक्ष के लोगों को ही हिरासत में ले लिया गया है। छोटी बेटी वीडियो में साफ अपनी मां के साथ मारपीट की बात कह रही है। अपराधियों को डर न होने के कारण महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बारे में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि घटना लुधियाना की है तथा वहां की पुलिस इसपर कार्रवाई कर रही है। उनके पास मायका पक्ष की शिकायत आई थी जिसे लुधियाना पुलिस को प्रेषित कर दिया गया है। ससुराल में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए लोगों को शनिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed