फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 55.70 lakh will be spent on development works of schools

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 55.70 लाख रुपये

Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 08 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिलेभर के सरकारी स्कूलों को विकास कार्यों के लिए 55 लाख 70 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर ने खंड स्तर पर स्कूलों में बजट राशि का आवंटन शुरू कर दिया है।
छह शिक्षा खंडों में राशि जारी होने के बाद शीघ्र ही विभिन्न विकासात्मक कार्यों की शुरुआत होगी। प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से सत्रभर के लिए बजट राशि का आवंटन किया जाता है, ताकि स्कूलों में विकास कार्यों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

बजट से मुख्यत: खेल मैदान निर्माण, कक्षा कक्षों का निर्माण, चहारदीवारी, स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, एलईडी, शौचालय निर्माण, स्कूल भवन मरम्मत, सरोईघर, कार्यक्रमों का आयोजन, बिजली बिल, पेपर, और छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री जैसे कार्य करवाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों को वार्षिक स्कूल ग्रांट निर्धारित मानकों के आधार पर खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को वार्षिक बजट राशि का आवंटन विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार किया गया है। इसमें बीते शैक्षणिक सत्र 2024-25 की संख्या को लिया गया है।

संख्या में एक से 30 बच्चों वाले स्कूलों को 10 हजार, 30 से 100 संख्या वाले स्कूलों में 25 हजार, 100 से 250 में 50 हजार और 250 से 1000 विद्यार्थियों वाले स्कूलों को 75000 की राशि प्रदान की गई है। बजट राशि को प्राथमिंक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विंग बनाकर आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed