फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 10,352 crore approved for Himachal in the Union Budget: Randhir

केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए स्वीकृत किए 10,352 करोड़ : रणधीर

Sun, 04 Aug 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
कहा, भाजपा सांसदों की लगातार पैरवी से विभिन्न मदों में प्रदेश को आवंटित हुई राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपु। विधायक एवं प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख रणधीर शर्मा ने परिधि गृह हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट में हिमाचल के हितों की पैरवी भाजपा के सभी सांसदों ने लगातार की है। परिणामस्वरूप इस बजट में हिमाचल को 10,352 करोड़ की राशि अलग-अलग मदों में आवंटित की गई है। रेलवे के आधारभूत ढांचागत निर्माण के लिए पहली बार एकमुश्त 2698 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राष्ट्रीय उच्च मार्गों के निर्माण में 80,000 करोड़ की राशि के कार्य प्रगति पर हैं। आपदा में हिमाचल को देश के अन्य पहाड़ी राज्यों सहित मदद देने की बात बजट में विभागों के तहत करने की बात का उल्लेख किया है। वर्ष -2014 से ही मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हिमाचल में अटल टनल के लिए 3200 करोड़, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ऊना के लिए 450 करोड़, एम्स बिलासपुर 1500 करोड़, ड्रग पार्क नालागढ़ 350 करोड़, बल्क ड्रग पार्क हरोली 1900 करोड़, ट्रिपल आईटी 650 करोड़, आईआईएम सिरमौर 500 करोड़, केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा 1300 करोड़ और चंबा, हमीरपुर व नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 782 करोड़ की मदद बिना भेदभाव से की। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से देश के हरेक जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के बजट पर बुद्धिजीवी सम्मेलन के आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस कड़ी में रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता से यहां पर उपस्थित बुद्धिजीवी लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed